Posts

Showing posts from June, 2022

पकड़ौवा विवाह एक अभिशाप

Image
पकड़ौवा विवाह एक #पकड़ौवा_विवाह_एक_अभिशाप अभिशाप यह शादी लोगों को प्रथमदृष्टया मजाक लग रहा हैं, पर इससे लड़की के परिजन की दृष्टता के कारण लड़का-लड़की दोनों की जिंदगी तबाह हो जाती है। जो गलती उन दोनों ने की ही नहीं, उसकी सजा मिल जाती है। जहाँ तक मुझे स्मरण है, पड़ोस में काफी पहले ऐसे ही एक लड़के की शादी हुई थी। लड़का घर आता था, महीने के अंत में उसे सैलेरी पकड़ा कर चला जाता था। एक ही घर में रहने के बाद भी वो आजतक कभी साथ नही रहे। लड़की सुख कर कांटा हो गयी। लड़की के परिजनों ने कहा, बेटी दूसरे जगह तुम्हारी शादी करवा देते है। उसने हाथ जोड़ लिए। कहा एक घर तो बर्बाद कर दिया, अब दूसरा नहीं। लड़की ने जो गुनाह किया ही नहीं, उसे भी उसकी सजा मिली। पर लड़की भी पतिव्रता। और लड़का भी एकपत्नीव्रत। आजतक वो कभी साथ नहीं रहे। लड़के ने उसे पत्नी का दर्जा दिया। पर उसे अपना नहीं पाया। Case:-2 एक इंजीनियर की शादी एक लड़की से इसी तरह हुई। कुछ दिन के बाद वह पागल हो गया और आत्महत्या कर ली। कुछ दिनों के बाद लड़की ने भी फाँसी लगा ली। पर लड़की के माँ-बाप को तो बिना दहेज के लड़का मिल गया। Case:-