Posts

Showing posts from October, 2020

Golden Blood Group

गोल्डन_ब्लड : कुछ दिवस पूर्व हमने आपको बॉम्बे ब्लड ग्रुप के बारे में बताया था। लेकिन आज हम आपको एक और   अत्यंत ही दुर्लभ रक्त समूह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उससे भी दुर्लभ हैं, व दुनिया में सिर्फ 43 लोगों के पास उपलब्ध हैं।      रक्त समूह A, B, AB और O सबसे सामान्य रक्त समूह में से एक हैं। पर क्या आपको पता है कि एक ऐसा रक्त समूह ऐसा भी है जिसका अधिपत्य दुनिया में सिर्फ 43 लोगों के पास है।       O नेगेटिव, ना, हम इसकी बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन यह रक्त समूह इतना दुर्लभ है कि बीते 58 वर्षो में सम्पूर्ण संसार में सिर्फ 43 लोगों में पाया गया हैं। यह यह रक्त समूह जितना दुर्लभ है, उतना ही खतरनाक भी। इसे हम  गोल्डन ब्लड  (  Rh-null  ) के नाम से जानते हैं। हमारे रेड ब्लड सेल्स में 342 एंटीजन होते हैं। ये एंटीजन मिलकर एंटीबॉडीज बनाने का काम करते हैं। ब्लड ग्रुप का निर्धारण भी इन्हीं एंटीजेंस की संख्या पर निर्भर करता है। हमारे खून में 342 में से 160 एंटीजन होते हैं. अगर इन एंटीजेंस की संख्या में 99% की कमी हो तो उसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन अगर यही कमी 99.99% हो